संसदीय कार्य मंत्री विजयवर्गीय ने अध्यक्ष तोमर से किया आग्रह, सत्र बुलाते समय शादियों का रखें ध्यान

भोपाल: विधानसभा में आज संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से आग्रह किया कि अगली बार से सत्र की तारीखों का निर्धारण करते समय शादी-ब्याह की तारीखों का भी ध्यान रखा जाए।दरअसल आज प्रश्नकाल के दौरान लगभग एक दर्जन से भी अधिक प्रश्नकर्ता विधायक अनुपस्थित रहे। इसके चलते प्रश्नकाल के दौरान सभी 25 प्रश्न पुकारे जा सके। हालांकि उनमें से 11 प्रश्नों पर सरकार की ओर से उत्तर आए। शेष 14 प्रश्नकर्ता विधायक अनुपस्थित रहे।

प्रश्नकाल की निर्धारित अवधि शेष रहने और प्रश्नकर्ताओं विधायकों की गैरमौजूदगी के चलते श्री विजयवर्गीय ने श्री तोमर से आग्रह किया कि अगली बार से सदन की अवधि तय करते समय शादी-ब्याह की तारीखों का भी ध्यान रखा जाए क्योंकि बहुत से जनप्रतिनिधियों के परिवारों में इस समय शादी-ब्याह चल रहे हैं।

प्रश्नकाल के अंत में श्री तोमर ने एक बार फिर सभी अनुपस्थित विधायकों कमलेश्वर डौडियार, कुंवर सिंह टेकाम, राजेंद्र भारती, नरेंद्र सिंह कुशवाह, धीरेंद्र बहादुर सिंह, सतीश मालवीय, अरविंद पटेरिया, राकेश शुक्ला, भैंरो सिंह बापू, धीरेंद्र लोधी, आतिफ अकील, भूपेंद्र सिंह और नितेंद्र राठौर का नाम पुकारा और उसके बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ा दी।

Next Post

नकदी प्रवाह बढ़ाने के लिए एक लाख करोड़ की सरकारी प्रतिभूति खरीदेगा आरबीआई

Fri Dec 5 , 2025
मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) देश के बैंकिंग तंत्र में नकदी प्रवाह (तरलता) बढ़ाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) दिसंबर में एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूति खरीदेगा। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की शुक्रवार को समाप्त तीन दिवसीय द्विमासिक बैठक के बाद उसके फैसलों […]

You May Like