कुम्हारी पुलिस ने भैंस चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

दमोह। थाना कुम्हारी पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन, एडिशनल एसपी सुजीत भदोरिया व एसडीओपी हटा सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई.थाना प्रभारी उनि बृजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस टीम ने अप.क्र. 75/26 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी राजाबाबू उर्फ उसमान पठान पिता अयूब खान उम्र 23 साल निवासी नूरी नगर मदीना मस्जिद बजरिया नं. 08 दमोह और नत्थू यादव पिता दरबारी लाल यादव निवासी ग्राम पिपरिया मल्ल थाना कुम्हारी को गिरफ्तार किया. 11 मई 26 को थाना कुम्हारी क्षेत्र में आरोपियों ने रात के अंधेरे में घर में बंधी भैंसों को खोलकर चोरी कर लिया था. शिकायत के बाद पुलिस ने तत्परता से जांच कर दोनों आरोपियों को पकड़ा. इस कार्रवाई में एएसआई गोविंद सिंह, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र चौधरी,आरक्षक राजेश, बलवंत सिंह, रामकिशोर,वीर सिंह, साइबर सेल राकेश अठया की विशेष भूमिका रही.

Next Post

CM डॉ मोहन यादव ने शुजालपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बताया दो कौड़ी का

Sun May 31 , 2026
शाजापुर। जिले के शुजालपुर मे प्रदेश के CM मोहन यादव ने सभा को सबोधित करते हुये कॉग्रेस पर हमला बोला उन्होंने कॉग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को नाम लिये बिना दो कोड़ी का कहा CM यही नही रुके बोले जो खुद 40 हजार वोट से हारा हो जिस कॉग्रेस का उम्मीदवार […]

You May Like