यादव ने गुजरात के बनासकांठा में श्रमिकों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया

भोपाल, 01 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार का गुजरात सरकार से सतत संपर्क है और श्रमिकों को पूर्ण सहायता दी जाएगी।

डॉ यादव ने कहा कि इस मामले में राज्य सरकार का गुजरात सरकार से लगातार संपर्क है। उन्होंने पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से मध्यप्रदेश निवासी श्रमिकों के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार का गुजरात सरकार से घटना के संबंध में लगातार संपर्क बना हुआ है। श्रमिकों की सहायता और परिवारों की मदद के लिए सभी आवश्यक प्रयास होंगे। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से असमय दिवंगत श्रमिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

गुजरात में बनासकांठा जिले के डीसा रूरल क्षेत्र में आज एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक लगी भीषण आग में 17 लोगों की मौत हो गयी है।

 

Next Post

खिवनि अभयारण्य में 10 बाघ कैमरे में हुए दर्ज

Tue Apr 1 , 2025
कन्नोद : खिवनि अभयारण्य में एक फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट के सहयोग से एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्य प्रदेश  के निर्देशानुसार कैमरा ट्रैपिंग कार्य किया गया। कैमरा ट्रैपिंग प्रोटोकॉल के तहत अभयारण्य तथा इससे लगे क्षेत्रीय एवं वन विकास निगम के वन क्षेत्र में कैमरा […]

You May Like