डूसू चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, अध्यक्ष समेत तीन सीटों पर जीत

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (वार्ता) दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष समेत तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) को किसी भी पद पर जीत नहीं मिली।

मतगणना के अनुसार अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास ने 24,576 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा को 22,523 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन विजयी रहे। उन्हें 30,615 मत मिले, जबकि इशू मौर्य को 16,910 वोट हासिल हुए।

सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी ने 21,650 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि एनएसयूआई की नम्रता चौधरी को 14,869 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर भी एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह ने जीत दर्ज की। उन्हें 16,615 वोट मिले, जबकि समाजवादी छात्र सभा (एससीएस) के विशेष यादव को 15,778 मत प्राप्त हुए।

.....

Next Post

ट्रैफिक नियम मानना भी धर्म! भागवत के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल 

Sat Sep 19 , 2026
भोपाल। RSS प्रमुख मोहन भागवत ने उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए धर्म को लेकर एक बयान दिया है, जिस पर अब सियासी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। भागवत ने कहा कि धर्म सिर्फ पूजा-पाठ या धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है। कचरा न करना और ट्रैफिक नियमों […]

You May Like