पुतिन , मेलोनी और डेर लेयन ने दी मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली 17 सितम्बर (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं जिस पर श्री मोदी ने उन्हें धन्यवाद दिया है और कहा कि भारत दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने भी श्री मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
श्री मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ” मेरे मित्र, राष्ट्रपति पुतिन, मेरे जन्मदिन पर आपके फ़ोन कॉल और हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हम अपनी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव योगदान देने के लिए तैयार है।”
उन्होंने सुश्री मेलोनी तथा सुश्री डेर लेयन को भी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।
उल्लेखनीय है कि आज श्री मोदी का जन्मदिन है और दुनिया के अनेक बड़े नेताओं तथा राष्ट्राध्यक्षों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को उन्हें टेलीफोन पर जन्मदिन की बधाई दी थी।
संजीव

Next Post

मोदी को युवाओं की कोई फिक्र नहीं, इसलिए हम मना रहे हैं बेरोजगार दिवस : यूथ कांग्रेस

Wed Sep 17 , 2025
नयी दिल्ली 17 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बुधवार को जन्मदिन के अवसर पर इंडिया युवा कांग्रेस (यूथ कांग्रेस) ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। श्री मोदी के जन्मदिन की 75वीं वर्षगांठ पर देश और विदेश से उन्हेंं लगातार शुभकामनाएं और बधाइयां संदेश मिल रहे हैं। यूथ […]

You May Like

मनोरंजन