जबलपुर: साइबर ठग ने जालसाजी कर एक युवक से 20 हजार रूपए ट्रांसफर करवा लिए। पीडि़त ने मामले की शिकायत गढ़ा थाने में की है। पुलिस के मुताबिक आशीष सेन पिता तेजी लाल सेन, निवासी गढ़ा बाजार ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके मोबाइल में एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया।
कॉल धारक ने बोला कि आपके खाते में गलती से उसके पास से पहले 10,000 चले गए हैं, उसके बाद 50, 000 पचास हजार रुपये चले गए। कहने लगा कि मुझे पैसे वापस कर दो, उस अज्ञात व्यक्ति को 20, 000 रूपए उसके मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर कर दिए। बाद में उसे पता चला कि उसके खाते में कोई रकम नहीं आई थी। अज्ञात ने उसके पैसे अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए हैं।
