मृतक के आश्रित को 25 हजार मुहैया कराई गई, तब मामला हुआ शांत
सिंगरौली : कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के पचौर स्थित आरटीओ दफ्तर के सामने बीती शनिवार की रात करीब 8 बजे एक हाइवा वाहन के टक्कर से राहगीर तेलाई निवासी श्याम लाल साकेत उम्र 55 वर्ष की घटना स्थल पर मौत हो गई थी। जहां गुस्साएं ग्रामीणों ने आधी रात तक चक्का जाम कर हंगामा करते रहे । अंतत: मृतक के आश्रित को तत्काल 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि दी गई वहीं संबल योजना के तहत 4 लाख रूपये की सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया गया। जानकारी के अनुसार तेलाई निवासी श्यामलाल साकेत उम्र 55 वर्ष को पैदल जाते वक्त एक बेकाबू अज्ञात हाइवा वाहन के चालक ने टक्कर मार कर मौत के नींद सुला दिया था।
इस घटना से गुस्साए मृतक के परिजन हुआ स्थानीय ग्रामीणों ने जिला परिवहन अधिकारी पचौर के दफ्तर के ठीक सामने घटना स्थल पर शव को रख चक्क जाम शुरू कर दिया । उनकी मांग थी की इस मार्ग से रखड़ एवं गिट्टी परिवहन कार्य बंद कराया जाए और मृतक के आश्रितों को पर्याप्त मात्रा में सहायता राशि तथा परिवार के सदस्य को नौकरी दिलाई जाए । करीब आधी रात तक मृतक के परिजन व ग्रामीण चक्काजाम करते हुए हंगामा करते रहे ।मौके पर मौजूद कोतवाली टीआई सहित तहसीलदार व अन्य अमला पहुंच मामले को सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास करता रहा ।
अंतत मृतक शव के अन्योष्टि के लिए त्वरित रूप से 25 हजार रूपये की सहायता राशि दी गई । साथ ही संबल योजना के तहत 4 लाख रूपये सहायता राशि देने का आश्वासन दिया गया इसके बाद मामला शांत हुआ। इधर इस संबंध में बैड़न कोतवाली टीआई अशोक सिंह परिहार ने बताया कि की मृतक के परिजनों को समझाइए दी गई और वाहन की तलाश कर एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया गया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही हैं।
