स्कूल चलो अभियान में ई-उपवास की दिलाई जाएगी शपथ 

बेगमगंज।1अप्रैल से डोर टू डोर शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की जा रही है। जिसको लेकर प्रशासन ने भी कमरकस ली है। शासन प्रशासन का प्रयास शत प्रतिशत बच्चों को शिक्षित करना है । इसको लेकर घर-घर दस्तक देखकर प्रत्येक बालक -बालिका का स्कूलों में प्रवेश कराया जाएगा ओर उन्हें मोबाइल के बहुत कम उपयोग करने की प्रेणना देकर ई-उपवास की शपथ दिलाई जाएगी ।

एसडीम सौरभ मिश्रा ने कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार सभी जनशिक्षकों , बीएसी , बीआरसी एवं बीईओ की संयुक्त बैठक लेकर 1 अप्रैल से होने वाले स्कूल चले हम अभियान एवं वंचित विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने सहित ई- फास्ट कार्य योजना के संबंध में सभी से चर्चा उपरांत समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी शिक्षक अपने-अपने कार्य क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक घर-घर दस्तक देकर बालक बालिकाओं के नाम स्कूलों में दर्ज करेंगे और उन्हें शिक्षा अध्ययन के लिए स्कूल तक लेकर आएंगे।

Next Post

वार्ड 4 के स्लम इलाके में मजबूत हुई डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था 

Wed Mar 26 , 2025
भोपाल। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के मद्देनजर, भोपाल नगर निगम और महापौर मालती राय के नेतृत्व में वार्ड 4 में विकास कार्यों की धूम मची हुई है। इन कार्यों से वार्डवासी खुश है.दरअसल वार्ड 4 में आने वाले इलाके जैसे संत हिरदाराम रेलवे स्टेशन, साधु वासवानी कॉलेज, साधु वासवानी स्कूल जो […]

You May Like