5 हजार की रिश्वत लेते वेयर हाउस के कनिष्ठ सहायक को लोकायुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार

पन्ना।

आज सागर लोकायुक्त ने पन्ना जिले के अमानगंज स्थित आलोेक वेयर हाउस मे ट्रेप कार्यवाही करते हुए वेयरहाउस अमानगंज मे पदस्थ शाखा प्रभारी कनिष्ठ सहायक को 5 हजार की रिश्वत सहित गिरफ्तार किया गया है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए लोकायुक्त टीआई सागर रोशनी जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी अनमोल रावत निवासी वार्ड नं-5 अमानगंज ने शिकायत की थी कि आरोपी’- जितेंद्र कुशवाहा पिता स्व. श्री रघुराज सिंह कुशवाहा कनिष्क सहायक वेयर हाउसिंग एंड लाजेस्टिक कारपोरेशन शाखा प्रभारी अमानगंज ने आवेदक के वेअरहाउस में स्टेक/रेक लगवाने के एवज में 10,000 रुपये की मांग की गयी थी आरोपी दिनांक 10 मई को आवेदक से 5000 रुपये ले चुका है ,शेष रिश्वत 5000 रु लेते हुए आज दिनांक 14 मई को लोकायुक्त पुलिस द्वारा पकड़ा गया। समाचार लिखे जाने तक अग्रिम कार्यवाही जारी थी। ट्रेप दल मे निरीक्षक रोशनी जैन तथा निरीक्षक केपीएस बैन एवं लोकायुक्त स्टॉफ शामिल था।

Next Post

विस्थापन के मुद्दे पर सिंगरौली से आए लोगों ने मुख्य सचिव के सामने अपना पक्ष रखा

Wed May 14 , 2025
भोपाल। आज राजधानी में सिंगरौली से आये लोगो का जमावड़ा था। यहां इकट्ठा हुए लोग सिंगरौली में गलत तरीके से हुए विस्थापन का विरोध कर रहे थे। विस्थापन के मुद्दे को लेकर इन लोगों ने मुख्य सचिव अनुराग जैन से मुलाक़ात की और अपना पक्ष। मुख्य सचिव से उनकी बातों […]

You May Like