रेखा गुप्ता ने किया सिखों का अपमान: आप

नयी दिल्ली, 16 जून (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिख धर्म का अपमान करने का आरोप लगाते हुये सोमवार को कहा कि जिस प्रकार उन्होंने सिख गुरुद्वारे को लेकर संबोधन किया, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

आप के वरिष्ठ नेता जरनैल सिंह ने यहां पत्रकारों से कहा कि हमारे लिए गुरुद्वारा करतार सिंह साहिब स्थल बहुत ही पवित्र है। श्रीमती गुप्ता ने जिस प्रकार का संबोधन दिया, उसमें-साफ साफ गुरुद्वारा करतार सिंह साहिब का अपमान झलकता है। उन्होंने कहा कि जो भी गुरुनानक साहिब में श्रद्धा रखते हैं, इससे उन्हें गहरी ठेस पहुंची है।

उन्होंने कहा कि करतार सिंह साहिब स्थल की सिखों के दिलों में बहुत आस्था है। दिल्ली में बच्चा-बच्चा जानता है कि सिख गुरुद्वारों को किस प्रकार संबोधित किया जाता है।

आप नेता ने कहा कि भाजपा के सिख नेताओं को मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि गुुरुद्वारों को किस प्रकार संबोधित किया जाता है। उन्होंने कहा कि श्रीमती गुप्ता को माफी मांगनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि आप का आरोप है कि श्रीमती गुप्ता ने कल पंजाब में अपने संबोधन में गुरुद्वारे का अपमान किया है।

Next Post

75 वर्ष के हुये मिथुन चक्रवर्ती

Mon Jun 16 , 2025
मुंबई, 16 जून (वार्ता) बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती आज 75 वर्ष के हो गये। 16 जून 1950 को कोलकाता शहर में जन्में मिथुन चक्रवर्ती .मूल नाम . गौरांग चक्रवर्ती ने स्नातक की शिक्षा कोलकाता के मशहूर स्कॉटिश चर्च से पूरी की। मिथुन चक्रवर्ती अपने जीवन के शुरूआती दौर […]

You May Like