तोते के पिंजरे में लिपटा था सात फीट लंबा सांप

जबलपुर: संजीवनी नगर निवासी राजेंद्र प्रसाद पटेल के घर के आंगन में लगे बिही के पेड़ की डाल पर तोते का पिंजरा लटका था सांयकाल साढ़े चार बजे अचानक एकाएक तोता फड़फड़ाने लगा और जोर जोर से टर टराने की आवाजें सुनकर परिजन बाहर आये तो देखा कि एक सर्प पिंजरे से लिपटा हुआ अंदर घुसने का असफल प्रयास कर रहा है। राजेन्द्र पटेल की सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़ लिया तथा उसके प्राकृतिक रहवास तिलवारा में छोड़ दिया।

पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का सांप है जो कि जहरीला नहीं होता है। बिही के पेड़ के सहारे सांप पिंजरे तक आ गया था, गनीमत थी कि पिंजरे की जाली बारीक थी इसलिए सांप पिंजरे में प्रवेश नहीं कर सका। इसके बाद श्री दुबे ने पटेल परिवार को तोते को आजाद कर देने का आग्रह किया। जिसे पटेल परिवार ने स्वीकार कर लिया। दो दिन बाद वे उसे स्वच्छंद विचरण के लिए जंगल में छोड़ देंगे।

Next Post

29 उम्र में किए 39 अपराध, रासुका में गया जेल

Wed Feb 18 , 2026
जबलपुर: 29 की उम्र में 39 अपराध करने वाले कुख्यात बदमाश को रासुका में जेल भेज दिया गया है।मदनमहल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि मुकेश उर्फ मुक्कू पटेल पिता महेश पटेल 29 वर्ष निवासी मेहता पेट्रोल पम्प के सामने मछली मार्केट के पास मदनमहल, एक अपराधी प्रवृत्ति का […]

You May Like