बैतूल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, आरटीओ में लगे वाहन की टक्कर से युवक की मौत

बैतूल। भोपाल-बैतूल फोरलेन हाईवे पर भारत भारती के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय मुकेश पांसे की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा आरटीओ कार्यालय में लगे एक इनोवा वाहन की टक्कर से हुआ। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन आरटीओ के कार्य में लगा था। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना के कारणों और जिम्मेदारी की स्थिति स्पष्ट होगी।

Next Post

फतवे के आधार पर तलाक नहीं, कानूनी प्रक्रिया जरूरी: हाईकोर्ट

Thu Aug 6 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक जैन की एकलपीठ ने मुस्लिम विवाह-विच्छेद से जुड़े अहम मामले में स्पष्ट किया है कि केवल फतवे के आधार पर निकाह खत्म नहीं माना जा सकता। धार्मिक संस्था या मसाजिद कमेटी धार्मिक राय दे सकती है, लेकिन कानूनी रूप से विवाह समाप्त करने का […]

You May Like