पूर्व मंडी अध्यक्ष पर शासकीय भूमि पर कब्जे का आरोप

जबलपुर: बरेला थाना अन्तर्गत सालीबाड़ा बाईपास के पास स्थित शासकीय भूमि पर पूर्व मंडी अध्यक्ष पर कब्जे का आरोप लगाते हुए पति-पत्नी ने अति. पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा से शिकायत की है।शिकायतकर्ता अब्दुल अयुब पिता स्व.अब्दुल खालिक निवासी नेपियर टाउन चौथा पुल ने बताया कि सालीवाडा तहसील खमरिया स्थित खसरा नं. 311/2 भूमि शासकीय रिकार्ड एवं खसरा में उसके नाम पर दर्ज है।

यह कि जमीन जो कि खसरा 311/2 पर स्थित है जिस पर सामने की तरफ पूर्व मंडी अध्यक्ष राजाबाबू सोनकर व उनके अन्य दो भाईयों के द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा करने के नियत से टीन शेड लगाकर कब्जा कर लिया है। मामले की शिकायत चौकी में है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। एएसपी का कहना है कि शिकायत पर तत्काल चौकी प्रभारी को निर्देश दिए गए है कि दस्तावेजों की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाए।

Next Post

गिल, राहुल और जडेजा जनवरी में विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे

Wed Dec 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (वार्ता) नए साल में विजय हजारे ट्रॉफी में और भी स्टार पावर आने वाली है। इंटरनेशनल खिलाड़ी शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और केएल राहुल घरेलू 50 ओवर के टूर्नामेंट के लिए अपनी-अपनी राज्य टीमों में शामिल होंगे, जबकि राष्ट्रीय टीम अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन […]

You May Like