स्कूल के बच्चों को माथे पर तिलक, हाथ में कलावा बांधने के लिए शिक्षिका ने रोका

महू। ग्राम पंचायत कोदरिया स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय स्कूल में गुरुवार को एक शिक्षिका ने छात्रों को माथे पर तिलक लगाने और हाथ में कलावा बांधने से रोका तो इसकी शिकायत बच्चों ने बजरंग दल से की। इसके बाद स्कूल में विवाद खड़ा हो गया। शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे। उन्होंने शिक्षिका के खिलाफ नारेबाजी की।

बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम ठाकुर ने बताया कि पिछले दो दिनों से इस तरह की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने यह भी बताया कि गुरुवार दोपहर को शिक्षिका ने फिर कुछ विद्यार्थियों को तिलक लगाकर आने पर टोका। कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य और शिक्षिका से इस विषय में स्पष्टीकरण मांगा। शिक्षिका ने अपनी गलती स्वीकार की। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करने का नहीं था।

शिक्षिका बोली.. विद्यार्थियों ने निकाला गलत मतलब

शिक्षिका ने बताया कि उन्होंने केवल स्कूल में अनुशासन से जुड़े कुछ निर्देश दिए थे। विद्यार्थियों ने इसका गलत मतलब निकाला। करीब आधे घंटे के विवाद के बाद शिक्षिका ने भविष्य में ऐसी कोई रोक-टोक न करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हो गया।

Next Post

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 रैंकिंग में नपा सीधी को मिली 3 स्टार रेटिंग

Thu Jul 17 , 2025
सीधी।स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर पालिका परिषद सीधी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। नगर पालिका परिषद सीधी को वर्ष 2024 में पहली बार थ्री स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है। निकाय ने ओडीएफ प्रमाणीकरण प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर 27 वां तथा प्रदेश स्तर पर 25 वां स्थान प्राप्त किया है। […]

You May Like

मनोरंजन