
शाजापुर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में शासकीय कन्या महाविद्यालय शाजापुर की प्रयोगशाला तकनीशियन श्रीमती दीपिका गुप्ता का चयन हुआ है.
श्रीमती गुप्ता ने बताया कि अनारक्षित महिला वर्ग में उन्होंने 7वीं रैंक हासिल की है. उन्होंने रसायत शास्त्र विषय में सहायक प्राध्यापक परीक्षा उत्तीर्ण की है. वर्ष 2024 की सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में भी श्रीमती गुप्ता का चयन हुआ है. वे वर्तमान में शासकीय कन्या महाविद्यालय में प्रयोगशाला तकनीशियन के पद पर पदस्थ हैं. पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने के दौरान ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की. इस उपलब्धि का श्रेय वे अपने माता-पिता, सास-ससुर, पति, बेटे और शिक्षकों के साथ उन सभी को देना चाहती हैं जिन्होंने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से उनका सहयोग किया.
