लॉस एंजिल्स, 13 अक्टूबर (वार्ता) चर्चित वेब सीरीज ‘ब्रेकिंग बैड’ में ड्रग किंगपिन वॉल्टर व्हाइट के पुत्र की भूमिका निभाने वाले अमेरिकी अभिनेता आरजे मिटे का सोमवार को टेक्सस के ब्राउनविले में 34 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
बीबीसी के अनुसार उनके प्रतिनिधि ने बयान में कहा, “अत्यंत दुख के साथ हम प्यारे अभिनेता, परोपकारी और विकलांगता अधिकार कार्यकर्ता आरजे मिटे के दुखद निधन की जानकारी साझा कर रहे हैं।”
सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित इस अभिनेता ने एमी-पुरस्कार विजेता सीरीज में वॉल्टर ‘फ्लिन’ व्हाइट जूनियर की अपनी भूमिका के लिए अपने व्यक्तिगत अनुभवों का सहारा लिया था।
मिटे के प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा, “मिटे ने इस भूमिका में जान डाल दी थी और विकलांगता, जागरूकता और समावेशन के लिए एक मंच तैयार किया।”
Next Post
ईरान ने आरएएफ फेयरफोर्ड घटना को लेकर यूके के आरोपों से किया इनकार, मांगा सबूत
Tue Oct 13 , 2026
लंदन, 13 अक्टूबर (वार्ता) ईरान ने मंगलवार को ब्रिटेन के उन आरोपों का खंडन किया कि वह आरएएफ फेयरफोर्ड में हुई सुरक्षा से जुड़ी घटना के पीछे था। आरएएफ फेयरफोर्ड एक ब्रिटिश सैन्य अड्डा है जिसका इस्तेमाल अमेरिकी सेना करती है। यह आरोप तब लगाया गया जब प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम […]

You May Like
-
6 months ago
थाने के सामने सरेराह महिला की पिटाई, कपड़े फाड़े
-
3 weeks ago
बरगी बांध के अब 9 जल द्वार खुले
-
12 months ago
नाबालिग को अगवा करने वाला धराया
