स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 रैंकिंग में नपा सीधी को मिली 3 स्टार रेटिंग

सीधी।स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर पालिका परिषद सीधी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। नगर पालिका परिषद सीधी को वर्ष 2024 में पहली बार थ्री स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है। निकाय ने ओडीएफ प्रमाणीकरण प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर 27 वां तथा प्रदेश स्तर पर 25 वां स्थान प्राप्त किया है। सीधी को इस वर्ष रीवा संभाग के समस्त नगर पालिका में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि सीधी ने वर्ष 2023 के स्वच्छ सर्वेक्षण परिणाम में 0 स्टार एवं ओडीएफ++ प्रमाणीकरण के साथ राष्ट्रीय स्तर पर 386 एवं प्रदेश स्तर पर 188 स्थान प्राप्त किया था।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीधी श्रीमती मिनी अग्रवाल ने सभी नगर वासियों को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी तथा अपर कलेक्टर अंशुमन राज के सतत मार्गदर्शन और जनप्रतिनिधियों व नागरिकों के सहयोग से हमें यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। नगर की स्वच्छता टीम और सफाई मित्रों के अथक परिश्रम से यह सुखद परिणाम मिले हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छता के प्रति अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाकर शहर को कचरा मुक्त शहर बनाने का संकल्प लें।

Next Post

तेंदुए के वायरल वीडियो को वन विभाग ने बताया फेक

Thu Jul 17 , 2025
ग्वालियर। गुरुवार को एक चीता के चहलकदमी वाली वीडियो ने स्थानीय क्षेत्रवासियों और वन विभाग में हड़कंप मचा दिया। दिनभर चीता की पुष्टि करने के लिए वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आसपास सर्चिंग में जुटे रहे। तो वही क्षेत्र में पूछताछ की गई। जब मंदिर प्रबंधन से बात की […]

You May Like

मनोरंजन