106 के काटे चालान, 27 के लाइसेंस होंगे निलंबित

जबलपुर: पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस परिवहन शोध संस्थान के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (मालवीय चौक, गढ़ा, घमापुर) एवं यातायात थाना प्रभारियों की संयुक्त टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों—जैसे जसूजा सिटी, महाराजपुर फॉरेस्ट नाका एवं पाटन बायपास पर सघन चेकिंग की गई।

इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले कुल 106 वाहन चालकों के चालान किए गए तथा 27 प्रकरण लाइसेंस निलंबन के लिए पीओएस मशीन के माध्यम से आरटीओ को भेजे गए। कार्यवाही में निरीक्षक इंदिरा ठाकुर, निरीक्षक शशि धुर्वे, सूबेदार रोहित तिवारी, मनीष पयासी, राहुल ठाकुर सहित यातायात पुलिस बल सक्रिय रहा।

Next Post

पानी भरने नीचे उतरे, छूटी ट्रेन, चढ़ने की कोशिश में गिरा यात्री

Fri May 1 , 2026
नरसिंहपुर: नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया जहां एक यात्री चलती ट्रेन के साथ करीब 60 मीटर तक घिसटता चला गया। इस घटना में यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, नासिक निवासी 37 […]

You May Like

मनोरंजन