यूक्रेन में रूस के हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत दुखद: भारतीय दूतावास

नयी दिल्ली 01 सितंबर (वार्ता) यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने रूस के हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि वह शोक-संतप्त परिवार के संपर्क में है और उनकी हर संभव मदद की जा रही है।

दूतावास ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह पार्थिव शरीर की स्वदेश वापसी के लिए हर संभव सहायता कर रहा है।

दूतावास ने कहा,” यूक्रेन में हुए एक हमले में एक भारतीय नागरिक की दुखद मृत्यु से हमें गहरा दुःख हुआ है। दूतावास शोक-संतप्त परिवार के संपर्क में है और अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता है।”

एक अन्य पोस्ट में दूतावास ने कहा,” हम पार्थिव शरीर की शीघ्र स्वदेश वापसी के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। इस संबंध में, दूतावास उनकी कंपनी और यूक्रेनी अधिकारियों के संपर्क में है।”

उल्लेखनीय है कि रिपोर्टों में कहा गया है कि यूक्रेन में रूस के ताजा हमलों के दौरान एक भारतीय नागरिक की मौत हुई है।

 

Next Post

किताबों को वाहन में लोड कराने का मामला, चुवाही स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

Tue Sep 1 , 2026
सीधी। शासकीय माध्यमिक विद्यालय चुवाही की पुस्तकों को विद्यार्थियों के माध्यम से वाहन में लोड कराने के मामले में कलेक्टर विकास मिश्रा ने प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुस्तकों को वाहन में लोड कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के […]

You May Like

मनोरंजन