प्रयाग कुंभ से चर्चा में आई मॉडल हर्षा रिछारिया ने उज्जैन में संन्यास लिया

उज्जैन। प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आई मॉडल हर्षा रिछारिया ने रविवार को उज्जैन में अक्षय तृतीया पर संन्यास ले लिया। हर्षा ने उज्जैन के मंगलनाथ मार्ग पर श्री मौनी बाबा आश्रम गंगा घाट पर पंचायती निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज से दीक्षा लेकर संन्यास ग्रहण किया।

हर्षा ने उन्हें शिखा और दंड त्याग की विधि की। खुद का तर्पण और पिंडदान कर श्राद्ध कर्म किया जो पूर्व जीवन के त्याग और नए आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत का प्रतीक हैं। संन्यास के बाद हर्षा का नया नाम स्वामी हर्षानंद गिरि हो गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह अब अपना जीवन समाज सेवा में समर्पित संन्यास की मर्यादा का पालन करेंगी।

पिता कंडक्टर, मां का बुटीक, खुद करती थी एंकरिंग

हर्षा रिछारिया उत्तर प्रदेश के झांसी की रहने वाली है। पिता दिनेश बस कंडक्टर और मां किरण रिछारिया बुटीक चलाती हैं। भाई कपिल प्राइवेट जॉब में है। वर्तमान में पूरा परिवार भोपाल में है। अध्यात्म से पहले हर्षा स्टेज पर एंकरिंग और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का कार्य करती थी। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की शिष्या भी हैं।

Next Post

भगवान विष्णु के छठवें अवतार का जन्मोत्सव मनाया

Sun Apr 19 , 2026
ब्यावरा। भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव नगर सहित जिले भर में श्रद्धा, भक्तिभाव के साथ मनाया गया. ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर शोभायात्राएं निकाली, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हुए. शस्त्र और शास्त्र के धनि, भगवान श्री परशुराम जी […]

You May Like