मां की फटकार से आहत बेटे ने फांसी लगाई

इंदौर: घर में मामूली डांट-फटकार ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं. शराब पीकर घर लौटे बेटे को मां ने फटकार लगाई तो वह बातों से आहत हो गया और फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक की शादी को सात महीने ही हुए थे.घटना शुक्रवार रात की है. 28 वर्षीय शुभम पिता जमनाप्रसाद निवासी इंदौर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, उसे सबसे पहले पिता ने फंदे पर लटका देखा तो चीख निकल गई.

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था. परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि शुभम स्कूल की वैन चलाता था, जबकि उसके पिता एक निजी कंपनी में ड्राइवर हैं. उसकी पत्नी एक दिन पहले ही मायके गई थी. बताया गया कि पत्नी के मायके जाने के बाद शुभम ने दोस्तों के साथ शराब पी और घर लौटा. इस पर मां ने उसे फटकार लगाई और बात करना बंद कर दिया. इसी बात से आहत होकर शुभम ने देर रात यह कदम उठा लिया.

Next Post

पटाखा गोदाम में मिला एसिड और फिनाइल का जखीरा

Mon Oct 6 , 2025
इंदौर: दीवाली त्योहार के पहले पटाखा गोदामों पर प्रशासन की सख्ती बढ़ गई है. कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर चल रही जांच में बिचौली हप्सी इलाके में स्थित एक गोदाम से एसिड और फिनाइल का जखीरा मिला है. वहीं, जिस व्यक्ति के नाम पर गोदाम था, उसके पास पटाखा […]

You May Like