भोपाल। राजधानी में पाठ पुस्तक निगम के कर्मचारियों ने धरना दिया. मुख्यालय के सामने प्रभारी एमडी के खिलाफ कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए इस मौके पर प्रशासन को चेतावनी भी दी.
मप्र कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया है कि प्रभारी एमडी द्वारा तानाशाही रवैया अपनाकर कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है. नियम विरुद्ध कर्मचारियों के स्थानांतरण किया जा रहे हैं. नियम विरोध संलनीकरण किया जा रहा है बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी प्रभारी एमडी द्वारा अनसुनी की जा रही है, जिस कारण पाठ पुस्तक निगम के समस्त कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त हो गया है. उन्होंने बताया कि अब कर्मचारियों ने धरना देकर मांग की है. जिसमें नियम विरुद्ध किए गए स्थानांतरण को निरस्त और संलगनीकरण समाप्त किया जाए. पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण बंद किया जाए, यदि अब भी प्रभारी एमडी द्वारा मांगों को मंजूर नहीं किया गया, तो अगले चरण में उग्र आंदोलन कर ज्ञापन सौपा जाएगा. धरने में अशोक पांडे अनिल बाजपेई के साथ रमेश, राठौर, अरुण वर्मा, कामनी बाथम, कमलेश कीर, रमेश कुशवाहा, अपराजिता पाठक, बंदना बाथम सहित कर्मचारी शामिल हुए.
