इंदौर में 67वां ग्रीन कॉरिडोर आज

इंदौर: शहर में अंगदान के लिए 67वां ग्रीन कॉरिडोर बनने की संभावना जताई जा रही है, जो लगभग 11 बजे बन सकता है. जिससे कई गंभीर मरीजों को नया जीवन मिल सकेगा.
जानकारी के अनुसार शुजालपुर निवासी 34 वर्षीय अनुपम नालमे, पिता जगदीश नालमे, गंभीर ब्रेन हेमरेज के बाद सीएचएल केयर हॉस्पिटल में भर्ती थे. उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें ब्रेन डेथ की स्थिति में घोषित किया. इसके बाद परिजनों ने साहसिक निर्णय लेते हुए अंगदान के लिए सहमति दी.

मुस्कान ग्रुप के सेवादार जीतू बगानी और संदीपन आर्य द्वारा काउंसलिंग किए जाने के बाद परिवार ने उदारता दिखाते हुए अंगदान की अनुमति प्रदान की. इस निर्णय में मृतक के पिता जगदीश नालमे, बुआ डॉ. वर्षा, भाई अनुराग और जुबीन नालमे की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मरीज का पहला ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन शाम 5:13 बजे तथा दूसरा रात 11:50 बजे पूरा किया. जानकारी के अनुसार दानदाता का लिवर सीएचएल अस्पताल में भर्ती 44 वर्षीय महिला मरीज को, एक किडनी 34 वर्षीय महिला को तथा दूसरी किडनी शेल्बी अस्पताल में भर्ती 39 वर्षीय पुरुष को प्रत्यारोपित की जाएगी.

वहीं, हाथ, पेनक्रियाज, बोन, हार्ट वाल्व और छोटी आंत के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अलर्ट जारी किया है, हालांकि खबर लिखे जाने तक इन अंगों का आवंटन नहीं हो सका था. पूरी प्रक्रिया मध्य प्रदेश शासन के सोटो के तहत एमजीएम मेडिकल कॉलेज स्थित कार्यालय से नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पुरोहित और शुभम वर्मा द्वारा संचालित की जा रही है. जिसकी मॉनिटरिंग नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खेड़े और संबंधित प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा की जा रही है. बताया जा रहा है कि अंगों के सुरक्षित परिवहन के लिए ग्रीन कॉरिडोर सुबह करीब 11 बजे बनाया जा सकता है.

Next Post

IPL 2026 से पहले ईशान-अभिषेक का तूफान भी पड़ा फीका, इस युवा बल्लेबाज ने खेली 70 रन की विस्फोटक पारी

Tue Mar 24 , 2026
आईपीएल 2026 से पहले सभी टीमें तैयारियों में जुटी हैं और इंट्रा स्क्वाड मैच खेल रही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद भी रोजाना ऐसे मैच खेलकर अपनी तैयारी को मजबूत कर रही है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 में शानदार वापसी करने के इरादे से तैयारियों में पूरी ताकत झोंक रही […]

You May Like

मनोरंजन