सतना:लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह 22 फरवरी को सतना जिले के प्रवास के दौरान दो प्रमुख सडक मार्गों का भूमिपूजन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार मंत्री श्री सिंह सतना प्रवास के दूसरे दिन 22 फरवरी को प्रातः 11 बजे सतना-मैहर बायपास मार्ग (फोरलेन उन्नयन) का भूमिपूजन करेंगे।
मंत्री श्री सिंह दोपहर 2 बजे मझगवां पहुंचकर मझगवां, पटना, पहाडी खेरा मार्ग का भूमिपूजन करने के उपरांत सायं 4 बजे मझगवां से सडक मार्ग से वाया, मैहर, कटनी, तेंदुखेडा होते हुए भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
