ग्वालियर: भाजपा मध्यप्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत बाल भवन में आयोजित आगामी प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया उपस्थित थे। प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ ने कहा कि हम संगठन की विचारधारा, पंच परिवर्तन से लेकर, राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिए आत्मनिर्भर भारत की ओर नित राष्ट्र कार्य से आगे बढ़ रहे है।
भाजपा का हर एक कार्यकर्ता दिनरात एक कर हर बूथ तक भाजपा को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रूप से संकल्पित है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है, उसके प्रयासों से ही सफलता मिलती है। जिलाध्यक्ष श्री राजौरिया ने कहा कि पंच परिवर्तन हमारा देह वाक्य है। इस पर चलकर हम समाज के साथ साथ हर बूथ को मजबूत करने का काम लगातार कर रहे है। इस अभियान में कार्यकर्ता पूरी उर्जा और योगदान के साथ भाग लें। कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्षों सहित अनेक दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
