
ग्वालियर। शहर मे आज दिन में कानून व्यवस्था क़ो सुचारु ढंग से सँभालने के बाद ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान रात में घर के लिए दीपावली की शॉपिंग करने निकल पड़ी. वे कंट्रोल रूम से सीधे महाराज बाड़े गई और वहां स्ट्रीट वेंडर्स से खजूर का झाड़ू, मिट्टी के दीपक और लक्ष्मी पूजन ऐ जुड़े सामान ख़रीदे. कलेक्टर शाम तक शहर की सड़कों पर हेलमेट डंडा लेकर डटे रहने के बाद गृहलक्ष्मी के रूप मे बाड़े पर नजर आई तो राह चलती अनेक लड़कियों ने उनके साथ मोबाईल पर सेल्फी भी ली.
