इंदौर: शक्कर बाजार क्षेत्र में देर रात तीन बदमाशों ने दुकान में घुसकर व्यापारी दंपती से मारपीट कर दी. विरोध करने पर दुकान में रखे टेबल-कुर्सियां तोड़ दीं और जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए. पीड़ित अर्जुन नागौरा निवासी राजनगर ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी आयुषी के साथ दुकान पर था, तभी चिन्टू जोशी, अमर जोशी और एक महिला साथी ने आकर झगड़ा किया और गालियां देते हुए कुर्सी फेंककर मारी, जिससे सिर फूट गया. पत्नी बीच-बचाव में आई तो उसके हाथ पर चोट लगी. सराफा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया है.
Next Post
नो एंट्री में घुसे 37 भारी वाहन, चालान काटा हिदायत दी, तय समय पर ही चलाएं ट्रक-ट्राले
Mon Oct 6 , 2025
इंदौर: शहर में यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीमों ने नो एंट्री में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर विशेष निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई की है।दो दिनों की कार्रवाई में—4 अक्टूबर की सुबह से […]

You May Like
-
6 months ago
रीवा में पांच बीएलओ निलंबित
-
1 year ago
यूपी की पुरुष कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक
-
5 months ago
16 साल की किशोरी का अपहरण कर किया बलात्कार