दिवाली पर मिलेगा तोहफा, जीएसटी में कम होंगी दरें: मोदी

नयी दिल्ली, 15 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि इस साल दिवाली पर देशवासियों को नयी पीढ़ी के जीएसटी सुधारों का तोहफा मिलने वाला है।

श्री मोदी ने यहाँ लाल किले के प्राचीर से 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करते हुये कहा कि देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू किये आठ साल हो चुके हैं। इसके फायदे दिख रहे हैं। अब इस साल दिवाली पर एक विशेष तोहफा मिलने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नयी पीढ़ी के जीएसटी सुधार किये जा रहे हैं। इसके लिए समीक्षा का काम पूरा कर लिया गया है। राज्यों से भी सलाह-मशविरा हो चुका है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि नयी पीढ़ी के सुधारों के तहत जीएसटी में कर की दरें कम की जायेंगी। इसका लाभ देश के आम लोगों को मिलेगा। चीजें सस्ती हो जायेंगी। इसका लाभ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि देश में जीएसटी की व्यवस्था 01 जुलाई 2017 से लागू की गयी थी।

Next Post

बस-ट्रेलर में भिड़ंत, कंडक्टर समेत सात यात्री घायल

Fri Aug 15 , 2025
जबलपुर:बेलखेड़ा थाना अंतर्गत मनकेडी एनएच 45 अंश ढाबा के पास हाईवे रोड पर बस और टे्लर मेें भिड़ंत हो गई। हादसे में कंडक्टर समेत सात यात्री घायल हो गए। यात्रियों मेें चीख पुकार मच गई। जिन्हें तत्काल बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के […]

You May Like