सागर: सागर जिले मे ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार सादगी, श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगो ने ईदगाह मैदान और विभिन्न मस्जिदों में पहुंचकर विशेष नमाज अदा की और देश की खुशहाली, अमन और शांति की दुआ मांगी। भोपाल रोड पर स्थित मोतीनगर चौराहे के समीप ईदगाह पर नमाज के बाद मस्जिदों के बाहर गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला चला।
त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। हर संवेदनशील स्थान पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारी लगातार भ्रमण करते रहे और हर गतिविधि पर नजर बनाए रहे।
