इंदौर: शहर के निपानिया क्षेत्र स्थित समर पार्क कॉलोनी के एक सूने फ्लैट को चोरों ने निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ली. वारदात का खुलासा परिवार के लौटने पर हुआ.लसूड़िया पुलिस के अनुसार, फरियादी शैलजा चौहान डायमंड अपार्टमेंट स्थित फ्लैट नंबर 105 में रहती हैं. बीते दिनों वह किसी काम से बाहर गई थीं.
इसी दौरान चोर उनके बंद फ्लैट का ताला तोड़कर भीतर घुस गए और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषणों के साथ हजारों रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए. वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है. एफएसएल टीम को भी बुलाया है. पुलिस अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी है.
