सवरनी के बंजारी घाटी में पलटी महाराष्ट्र परिवहन की बस, दर्जन भर से ज्यादा यात्री घायल

सौसर: बिछुआ से नागपुर जा रही महाराष्ट्र राज्य परिवहन की एक यात्री बस सोमवार को सवरनी के पहले स्थित बंजारी घाटी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घाटी के खतरनाक और अंधे मोड़ पर चालक के स्टेयरिंग से नियंत्रण खो देने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में सवार दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हुए हैं।

​लोधीखेड़ा थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि हादसा बंजारी घाटी के टर्निंग पर हुआ, जहाँ चालक तेज रफ्तार वाहन पर संतुलन नहीं रख सका। लोधीखेड़ा पुलिस बल और स्थानीय राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बस की खिड़कियां और कांच तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल सौसर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

एएसपी भदोरिया के नेतृत्व में पुलिस लाइन में योग कार्यक्रम आयोजित

Mon Jun 22 , 2026
दमोह:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून 2026 को पुलिस लाइन दमोह में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस)के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया.कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम व ध्यान की […]

You May Like