उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र माणा चौकी के पास ग्लेशियर टूटा, मजदूर फंसे

चमोली, 28 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड में चमोली जिले में भारत-तिब्बत चीन सीमा इलाके के सीमा माणा चौकी के मध्य शुक्रवार को ग्लेशियर टूटने से कई श्रमिकों के फंसने की आशंका हैं।

जिलाधिकारी डॉक्टर संदीप तिवारी ने यूनीवार्ता को बताया कि ग्लेशियर टूटने का समाचार मिलते ही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सीमा सड़क संगठन और प्रशासन की टीम घटनास्थल की ओर भेजी गयी हैं। अभी तक किसी जनहानि की जानकारी नहीं है।

भारी बारिश और हिमपात के कारण घटनास्थल से संचार सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। मजदूर सीमा चौकियों तक रसद ले जाने के कार्यों में लगे थे। इनमें से कई श्रमिकों के फंसने की सूचना है। इस घटना में किसी जनहानि की अभी कोई सूचना नहीं मिल पा रही है।

Next Post

चमोली जिले में हिमस्खलन के कारण कई मजदूर दबे: धामी

Fri Feb 28 , 2025
देहरादून 28 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चमोली जिले में माणा गांव के निकट सीमा सड़क संगठन द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन के कारण कई मजदूर दब गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मजदूरों को निकालने के लिए […]

You May Like