आष्टा। अपने काफिले के साथ जिला मुख्यालय जा रहे क्षेत्र के विधायक गोपाल इंजीनियर ने उस वक्त मानवता का परिचय दिया जब उन्होंने सड़क हादसे में गंभीर घायलों को उपचार उपलब्ध कराया.
भाजपा के स्थापना दिवस एवं जिला भाजपा के कार्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेने सीहोर जा रहे आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा कोठरी के बीच कोठरी ग्राम के पहले सीहोर मार्ग पर देखा कि दो बाइक के टकराने के बाद घायल बाइक सवार हाईवे पर पड़े थे. विधायक इंजीनियर ने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और घायलों से चर्चा कर उनके नाम, पते की जानकारी ली. 108 को बुलाते हुए उन्हें सिविल अस्पताल के लिए रवाना किया. विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सीहोर रवाना होने के पूर्व सिविल अस्पताल के डॉक्टरों को सूचना दी एवं निर्देश दिए कि सभी 4 घायलों पवित्रा बाई, बाबू पूरी, सूरज पूरी, विक्की को अस्पताल रवाना किया है,सभी को तत्काल समुचित उपचार किया जाए.
