सात महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़े लूट के 3 आरोपी

सतना: अगस्त महीने में रिगरा पुलिया के निकट मारपीट कर 25 हजार की नकदी लूटने की घटना सामने आई थी। हालांकि पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। लेखी घटना के 7 महीने बाद घटना के 3 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।थाना प्रभारी देहात रेनू मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10.08.2025 को फरियादी अशोक पटेल निवासी ग्राम आमाडाडी अपने भतीजे राहुल पटेल के साथ रीवा से 25,000 रु लेकर वापस आ रहा था।

रात्रि लगभग 09:30 बजे रिगरा पुलिया के पास तीन आरोपियों द्वारा उन्हें रोककर मारपीट की गई तथा फरियादी से नगदी एवं आधार कार्ड लूट लिया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों एवं गवाहों के आधार पर आरोपियों सिध्दार्थ उर्फ अनिकेत पटेल, जीतेन्द्र उर्फ सुखेन्द्र पटेल एवं आशीष उर्फ आशुतोष पटेल, निवासी ग्राम रिगरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिनके द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से लूट की राशि में से 5,000रु बरामद किए गए। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

Next Post

राष्ट्रीय कृषि मेले के प्रचार की सलकनपुर से शुरुआत

Tue Apr 7 , 2026
सलकनपुर। रायसेन के दशहरा मैदान में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय उन्नत कृषि मेला, प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं. बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव ने पूजा-अर्चना के बाद प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ […]

You May Like