राष्ट्रीय कृषि मेले के प्रचार की सलकनपुर से शुरुआत

सलकनपुर। रायसेन के दशहरा मैदान में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय उन्नत कृषि मेला, प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं. बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव ने पूजा-अर्चना के बाद प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ सलकनपुर से बोरी, सेमरी रतनपुर, खनपुरा, सैगोनिया, भड़कुल, जमुनिया, खेरी, बोरधी, गोंडीगुड़रिया होते हुए रेहटी तक पहुंचेगा और आगेविधानसभा क्षेत्र की 66 ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगा. किसानों को पीले चावल देकर आमंत्रित किया जाएगा. 9 अप्रैल को सलकनपुर में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होगा, जिसमें फसल प्रबंधन, सिंचाई तकनीक और जैविक खेती पर विशेषज्ञ जानकारी देंगे. विधायक रमाकांत भार्गव ने बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान राजेश पवार, रवि मालवीय, रघुनाथ भाटी, जितेंद्र गौड़, प्रेमनारायण मीणा, बनवीर सिंह चंद्रवंशी, महेश उपाध्याय, राजेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे.

 

Next Post

क्लासरूम में शिक्षक बने एसडीएम: विद्यार्थियों को तिलक लगाकर बांटी पुस्तकें और मिठाई

Tue Apr 7 , 2026
बुधनी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बुधनी घाट में विशेष कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में एसडीएम दिनेश सिंह तोमर विद्यालय पहुंचे और विद्यार्थियों के बीच विशेष कक्षा लेकर उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने विद्यार्थियों से उनके परीक्षा परिणाम की जानकारी ली और भविष्य में क्या बनने की […]

You May Like