महू उप जेल में डिप्टी जेलर ने कैदी की बेरहमी से की पिटाई, डीजीपी जेल ने किया निलंबित

महू- उप जेल महू में एक कैदी से डिप्टी जेलर मनोज चौरसिया द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमे डिप्टी जेलर चौरसिया कैदी को बेरहमी से मारते दिखाई दे रहे है। मारपीट करने के दौरान चौरसिया ने कैदी को जमीन पर पटक कर कैदी के मुंह पर भी लात मारी। इतना ही नहीं उनके पास में खड़े जेल प्रहरियों ने भी उसे लाते मारी। उक्त वायरल वीडियो में डिप्टी जेलर चौरसिया के साथ सादी वर्दी में दया कुशवाहा और सिपाही महेंद्र नामक जेल प्रहरी भी पहचाने गए है, जिन्होंने चौरसिया के साथ मिल कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। उक्त फुटेज के आधार पर डीजीपी जेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए, उनके निर्देश पर जिला जेल अधीक्षक इंदौर अलका सोनकर ने डिप्टी जेलर मनोज चौरसिया और घटना में शामिल जेल प्रहरियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है, कि मामले का खुलासा तब हुआ ,जब पहले जेल में बंद रहे कैदी राजेंद्र ने उक्त वीडियो को सबूत के तौर पर पेश कर कलेक्टर कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में डिप्टी जेलर चौरसिया पर जेल में सुख सुविधा देने के नाम पर रुपयों की मांग, और नहीं देने पर मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए है। जानकारी मिली है, कि कुछ वर्षों पूर्व भी इसी तरह अवैध वसूली और मारपीट जैसे कृत्यों के चलते चौरसिया निलंबित हो चुके है, और कुछ समय बाद फिर से बहाल हो गए थे। जिला जेल अधीक्षक सोनकर ने बताया, कि उक्त विडियो पुराना है लेकिन उसके आधार पर प्रारंभिक जांच में डिप्टी जेलर मनोज चौरसिया सहित अन्य दो जेल कर्मचारी दोषी पाए गए है, जिन्हें निलंबित कर दिया गया है। किंतु अभी और भी सघन जांच पड़ताल की जा रही है। जिसके अंतर्गत यदि इनके अलावा भी कर्मचारी दोषी पाए जाते है, तो उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर दिया जाए मानदेय: गोस्वामी

Fri Feb 14 , 2025
*इंटक ने की सीएमएचओ से मांग* ग्वालियर। जिले में स्वास्थ्य विभाग के अधीन कार्य कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जाता है। इसे लेकर मप्र संविदा एवं ठेका स्वास्थ्य श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) प्रदेश महामंत्री विश्वेश्वर गोस्वामी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव […]

You May Like