ग्वालियर: शहर के समीप स्थित तिघरा डैम का लेवल आज सुबह 739.20 फ़ीट पर पहुंच गया है जो जनसुरक्षा के लिहाज से चिंताजनक है। तिघरा बांध के जलस्तर में तेजी से बड़ोत्तरी होने के कारण तिघरा बांध के जलद्वारों को आज दोपहर में कभी भी खोलकर अतिरिक्त जल की निकासी की जा सकती है। अतिरिक्त जल की निकासी जल आवक अनुसार की जावेगी। उक्त जल सांक नदी में छोड़ा जाएगा।
सांक नदी के किनारे बसे हुए गांव के लोगों को सतर्क रहने व नदी किनारे न जाने हेतु एलर्ट किया गया है।जिला ग्वालियर के प्रभावित क्षेत्र ग्राम: तिघरा, ग्राम कैथा, ग्राम तालपुरा, ग्राम महिदपुर, ग्राम पृथ्वीपुर, ग्राम कुलैथ, ग्राम अगरा भटपुरा, ग्राम दुगनावली व ग्राम तिलघना ।जिला मुरैना के प्रभावित क्षेत्र ग्राम : पहाड़ी, ग्राम जखौद व ग्राम बामोर।
