कूड़ेदान टूटे, कचरा सड़कों और गलियों में फैल रहा

भोपाल। राजधानी भोपाल में स्वच्छता व्यवस्था की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। शहर के विभिन्न इलाकों में लगे कूड़ेदान या तो टूटे पड़े हैं या फिर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसके कारण कचरा सड़कों और गलियों में फैल रहा है। शहर के विभिन्न हिस्सों, जैसे कि एमपी नगर जोन 1,सार्वजनिक पार्क और अस्पतालों के आसपास भी टूटे और अनुपयोगी कूड़ेदान आम दृश्य बन चुके हैं। कई स्थानों पर तो कूड़ेदान पूरी तरह से गायब हैं, जिसके चलते लोग मजबूरन सड़कों पर ही कचरा फेंकने को विवश हैं। यह स्थिति तब और भी भयावह हो जाती है जब बारिश होती है, क्योंकि तब यह कचरा बहकर नालियों में चला जाता है, जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है।

जमीनी स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

टूटे कूड़ेदान को बदल कर नए लगाने के लिए निगम दरोगा व अन्य कर्मियों को निर्देश दिए गए है, 2 दिनों के भीतर ऐसे सभी टूटे कूड़ेदानों को नए के साथ बदल दिया जाएगा और साथ ही टूटे कूड़े दान के कारण जो कचरा सड़कों और गलियों में फैला है उन सभी को साफ़ कराया जाएगा।

संकेत मालवीय, एएचओ , नगर निगम भोपाल

Next Post

भजनलाल की विश्व धरोहर दिवस की शुभकामनाएं

Fri Apr 18 , 2025
जयपुर 18 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्व धरोहर दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान देश का एक ऐसा राज्य है, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के लिए विश्व प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि […]

You May Like