
शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जा रही भैंसों के झुंड को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। कार सवार बाराती शिवपुरी जा रहे थे, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। नरवर थाना पुलिस ने किसान की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टुकी गांव निवासी किसान पूरन कुशवाह अपनी भैंसों को लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नरवर-शिवपुरी मार्ग पर टुकी नानकपुर और टपकेश्वर महादेव मंदिर के बीच पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनके झुंड को टक्कर मार दी। हादसे में 2 भैंसों की जान चली गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटनाग्रस्त कार (क्रमांक एमपी33 सीए 0426) नरवर निवासी रामकिशन चौरसिया की है। कार का चालक बारात लेकर शिवपुरी जा रहा था, लेकिन हादसे के बाद चालक और उसमें सवार सभी बाराती मौके से फरार हो गए।
