कुत्ते को रोटी डालने के विवाद में संघ और हिंदरक्षक आमने-सामने

इंदौर: कल रात उषानगर में भाजपा और संघ से जुड़े लोगों बीच कुत्ते को रोटी डालने के बाद विवाद हो गया. विवाद में रात को संघ के लोगों से झुमाझाटकी हुई और आज सुबह संघ के लोगों के हिंदरक्षक और भाजपा पदाधिकारी के घर पथराव कर दिया. इतना ही नहीं थाने पर भी आरएसएस के लोगों के भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की. इसके बाद भाजपा संगठन ने विधानसभा 4 का प्रभारी पद छीना और तीन दिन में जवाब देने का नोटिस जारी कर दिया.

मामला कुछ यूं है कि उषानगर में विधायक मालिनी गौड़ एवं हिंदरक्षक से जुड़े भाजपा नेता वीरेन्द्र शेंडके की मल्टी है, जो विधानसभा 4 के प्रभारी भी है. दो दिन पहले शेंडके ने मल्टी के बाहर कुत्तों को रोटी डालने से मना किया था, इसके बावजूद कल रात कुत्ते को फिर रोटी डाली गई. इस बात पर कल शेंडके और उनके साथियों ने रोटी डालने वाले चेतन नमक युवक के साथ मारपीट और झुमाझटकी कर दी. बताया जाता है कि चेतन संघ से जुड़ा है और आज दोपहर में वह भी समर्थकों के साथ शेंडकें के उषा नगद मल्टी में पहुंचा और पथराव किया.

इस बड़ा मामला तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्ष अन्नपूर्णा थाने पहुंचे. थाने पर आरएसएस से जुड़े लोगों ने भाजपा और हिंदरक्षक के खिलाफ नारेबाजी की. उक्त मामले के सूचना भाजपा संगठन में पहुंची. नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष से बार कर वीरेंद्र शेंडके को विधानसभा 4 के प्रभारी पद से हटाने एक पत्र जारी कर दिया. साथ ही पार्टी के खिलाफ आचरण को लेकर तीन दिन में जवाब देने का नोटिस दिया है. ध्यान रहे कि कुछ दिन पहले भी हिंदरक्षक और विधायक गौड़ समर्थक शेंडके का महूनाका चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मियों से विवाद हुआ था और तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई थी.

Next Post

BCCI का बड़ा फैसला, वैभव सूर्यवंशी के साथ आयरलैंड-इंग्लैंड जाएगा परिवार, बोर्ड उठाएगा पूरा खर्च

Mon Jun 8 , 2026
वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। वो जल्द आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर रवाना होंगे। खास बात यह है कि इस दौरे पर उनके माता-पिता भी उनके साथ रहेंगे। भारतीय क्रिकेट में इस समय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। अपनी आक्रामक […]

You May Like