
सिवनी, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है, इसी कड़ी में सिवनी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की कमान अब नए प्रशासनिक अधिकारी के हाथों में सौंपी गई है, बालाघाट हॉक फोर्स में पदस्थ रहे चंचलेश मरकाम को अब सिवनी का नया SDOP नियुक्त किया गया है।अब तक सिवनी में SDOP के पद पर मुस्तैदी से अपनी सेवाएं दे रहे सचिन परते का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें अब बालाघाट हॉक फोर्स में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है,यह फेरबदल पूरी तरह से दोनों अधिकारियों के कार्यक्षेत्र की अदला-बदली के रूप में देखा जा रहा है, जहां एक तरफ हॉक फोर्स के चंचलेश मरकाम अब सिवनी में कानून व्यवस्था संभालते नजर आएंगे, वहीं सचिन परते हॉक फोर्स में अपनी सेवाएं देंगे, उम्मीद जताई जा रही है कि नए दायित्वों के साथ दोनों ही अधिकारी जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।
