नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

आमला। नगर पालिका परिषद आमला के अध्यक्ष नितिन गाडरे ने रविवार को सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक का दायित्व है कि वे अपने पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर अध्यक्ष की धर्मपत्नी सोनम नितिन गाडरे ने अपने पुत्र मोरेश्वर को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का संदेश दिया। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, क्योंकि “दो बूंद जिंदगी की” हर बच्चे के स्वस्थ भविष्य के लिए जरूरी है।

इस अवसर पर बीएमओ डॉ. राकेश बचले ने बताया कि सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर तथा निर्धारित बूथों पर जाकर पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे।कार्यक्रम में अस्पताल का स्वास्थ्य अमला एवं स्टाफ भी उपस्थित रहा। सभी ने मिलकर पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को दोहराया तथा अभियान को सफल बनाने के लिए जनसहभागिता का आह्वान किया।

Next Post

छतरपुर जिले में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 3.04 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

Sun Jun 28 , 2026
छतरपुर। जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला अस्पताल से किया गया। अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान एसडीएम प्रशांत अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के […]

You May Like