मुख्य मार्ग का गहरा गड्ढा बना जानलेवा खतरा

जबलपुर:जबलपुर-कटनी मुख्य मार्ग से राजुल एस्टेट (महगवां परियट) कॉलोनी की ओर जाने वाली सड़क पर निर्माण कार्य में लगी एजेंसी की गंभीर लापरवाही सामने आई है। नाली निर्माण के नाम पर सड़क के बीचों-बीच गहरी खुदाई कर उसे अधूरा छोड़ दिया गया है, जिसमें इस समय पानी भर गया है। यह स्थिति स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए किसी “मौत के जाल” से कम नहीं रह गई है।
हादसों को दे रहा न्योता
स्थानीय लोगों के अनुसार ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण के बाद न तो गड्ढे को सुरक्षित ढंग से ढंका गया और न ही किसी प्रकार की चेतावनी पट्टिका या बैरिकेडिंग लगाई गई। सड़क के मुख्य मोड़ के पास बने इस गहरे गड्ढे में भरे पानी के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं। रात के समय स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
प्रशासन से की गई ये प्रमुख मांगें
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया जाए। गड्ढे को तुरंत भरकर सड़क का डामरीकरण एवं मरम्मत कार्य पूरा कराया जाए। साथ ही निर्माण कार्य पूर्ण होने तक सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम जैसे बैरिकेडिंग और रेडियम लाइट की व्यवस्था की जाए।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है

Next Post

भगवान परशुराम जयंती पर निकली भव्य वाहन शोभायात्रा

Mon Apr 20 , 2026
जबलपुर: भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने गढ़ा स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने गुलौआ चौक से भव्य वाहन शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डॉ अभिलाष पांडे, पंकज […]

You May Like