जबलपुर: भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने गढ़ा स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने गुलौआ चौक से भव्य वाहन शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डॉ अभिलाष पांडे, पंकज दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सैकड़ों वाहनों के साथ निकली इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच अपनी सांस्कृतिक एकता का प्रदर्शन किया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भगवान परशुराम साहस, त्याग और न्याय के प्रतीक हैं तथा ऐसी यात्राएं हमारी परंपराओं और संस्कारों को सहेजने का माध्यम हैं। शोभायात्रा का शहरभर में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
ऐतिहासिक विराट वाहन रैली
मध्य प्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा द्वारा ऐतिहासिक विराट वाहन रैली का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों वाहन शामिल हुए। ‘जय परशुराम’ के उद्घोष से पूरा मार्ग गूंज उठा और यह आयोजन सनातन एकता के महासम्मेलन के रूप में देखने को मिला। इस अवसर पर एडवोकेट आशीष त्रिवेदी, अखिलेश दीक्षित, असीम त्रिवेदी, रत्नेश मिश्रा, सिद्धार्थ शुक्ला, सुशील शुक्ला, अजय पाण्डेय, संजय तिवारी, गुड्डा त्रिपाठी सहित हजारों दीपधारी वाहनधारी सनातनी समाज के बंधु उपस्थित रहे।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बाइक रैली का किया स्वागत
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय के नेतृत्व में रैली का विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। रैली में विशेष रूप से बगलामुखी मठ के मुख्य पुजारी परमपूज्य चैतन्यानंद महाराज उपस्थित रहे। इस अवसर पर गोपाल तिवारी, अमर पटेल, दीपांशु पाठक, अंकित पाठक, नितिन मिश्रा और उज्जवल पचौरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया।
परशुराम जयंती पर गोसलपुर में निकली शोभायात्रा
गोसलपुर सर्व ब्राह्मण सभा के नेतृत्व में भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। प्रातः 9 बजे यजुर्वेद मंत्रों के साथ भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात विप्र समाज के लोग श्री राधा कृष्ण कुटी में एकत्रित हुए और भगवा ध्वज एवं फरसा लेकर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के अध्यक्ष महेश तिवारी ने बताया कि शोभायात्रा नगर के प्रमुख देव स्थलों पर पूजन करते हुए पुनः राधा कृष्ण कुटी पहुंची, जहां समापन हुआ। समापन उपरांत अतिथियों का सम्मान शॉल-श्रीफल से किया गया तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एन.के. शुक्ला, राम निरंजन दुबे, लक्ष्मण पालीवाल, मोहित तिवारी, रमेश चंद्र शुक्ला, रमन मिश्रा, भुवनेश तिवारी, इंद्र कुमार उपाध्याय, अर्पित चौबे, प्रीति पालीवाल, जितेंद्र पांडे, एस.के. तिवारी, मोंटी दुबे, रवि तिवारी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
भजनों और धार्मिक उत्साह के बीच निकली यात्रा
ब्राह्मण एकता मंच, भगवान परशुराम वंशज द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। संयोजक पं. राम दुबे एवं पं. योगेंद्र ने समाज के लोगों को आमंत्रित किया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। महिलाओं ने भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जिला अध्यक्ष विवेक शुक्ला ने विप्रजनों का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में अटल उपाध्याय, देवेंद्र पचौरी, नरेंद्र उपाध्याय, कमल उपाध्याय, अभय उपाध्याय, राहुल पांडे, नरेश शुक्ला, अरविंद दुबे, अनुपम तिवारी, अजय दुबे, सतीश उपाध्याय, नंदकिशोर उपाध्याय सहित कई परिवार शामिल हुए।
11 वरिष्ठजनों का सम्मान,
सारस्वत पंजाबी ब्राह्मण बिरादरी द्वारा परशुराम प्रकटोत्सव के अवसर पर सनातन धर्म पब्लिक स्कूल हाथीताल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पं. तरुण भनोत रहे। कार्यक्रम में हवन-पूजन के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। समाज के 11 वरिष्ठजनों — डॉ. रमेश कुमार शर्मा, आर.एन. शर्मा, किशन लाल शर्मा, कैलाश कालिया, डॉ. अनंत विजय लखनपाल, बी.के. शर्मा, नरेश कौशल, सी.आर. शर्मा, कृष्णा बाली, शशिबाला शर्मा, बालकृष्ण शर्मा का सम्मान किया गया। दीपक मेहता ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अंत में भंडारे का आयोजन किया गया।
