इन्क्यूबेशन सेंटर और स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मध्य हुआ एमओयू

सतना: कलेक्टर एवं चेयरमैन सतना स्मार्ट सिटी सतीश कुमार एस के निर्देशन में शुक्रवार को सतना स्मार्ट सिटी इन्क्यूबेशन सेंटर एवं एम.एस.एम.ई. शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय इनक्यूबेशन सेंटर, सतना के मध्य स्टार्टअप, नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए गए।

इस एमओयू के माध्यम से दोनों संस्थान संयुक्त रूप से विद्यार्थियों एवं स्टार्टअप्स के लिए इन्क्यूबेशन, मेंटरशिप, कौशल विकास, प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएँ, सेमिनार एवं उद्यमिता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन करेंगे। साथ ही नवाचार को बढ़ावा देने, संसाधनों एवं विशेषज्ञता के आदान-प्रदान, स्टार्टअप्स को बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने तथा जिले के स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे।
एम.एस.एम.ई. पीजी कॉलेज इन्क्यूबेशन सेंटर की ओर से डॉ. आर. एस. गुप्ता (प्राचार्य), डॉ. एस. सी. राय (प्रोफेसर), डॉ. हर्षित कुमार सोनी (प्रोफेसर एवं इन्क्यूबेशन प्रभारी) तथा शांतनु सिंह परिहार (इन्क्यूबेशन हेड) एवं सतना स्मार्ट सिटी इन्क्यूबेशन सेंटर की ओर से ई-गवर्नेंस मैनेजर दीपेन्द्र सिंह राजपूत, स्टार्टअप एक्सपर्ट विष्णुकांत चौरसिया एवं संजना सिंह उपस्थित रहे।
बताया गया कि यह सहयोग दोनों संस्थानों के बीच नवाचार, अनुसंधान, उद्यमिता एवं स्टार्टअप संस्कृति को नई दिशा देने के साथ-साथ विद्यार्थियों और युवा उद्यमियों के लिए नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Next Post

व्यापारियों के भारी भरकम वाहनों को नगर में आने देंने बदला जाएगा स्कूल का टाइमिंग

Sat Aug 8 , 2026
पांढुरना:व्यापारियों के भारी भरकम ट्रकों के साथ ही खनिज के ओवर लोंड डंफरों को नगर में सहजता से आने-जाने के लिए अब छात्रों के स्कूल टाईमिंग में परिवर्तन किया जाएंगा,जिससे जहां एक और वर्षों से नगर में सुचारू रूप से संचालित हो रहीं शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह लडख़डा जाएंगी,वहीं छात्रों […]

You May Like