व्यापारियों के भारी भरकम वाहनों को नगर में आने देंने बदला जाएगा स्कूल का टाइमिंग

पांढुरना:व्यापारियों के भारी भरकम ट्रकों के साथ ही खनिज के ओवर लोंड डंफरों को नगर में सहजता से आने-जाने के लिए अब छात्रों के स्कूल टाईमिंग में परिवर्तन किया जाएंगा,जिससे जहां एक और वर्षों से नगर में सुचारू रूप से संचालित हो रहीं शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह लडख़डा जाएंगी,वहीं छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ ही अभिभावकों की भी पेरशानी बढेंगी ।
नौ एंट्री में सभी अपने आप को कर रहें थे सुरक्षित महसूस
उल्लेखनीय हो कि नगर के मध्य से होकर गुजरने वाले भारी भरकम ट्रकों की चपेट में आने से कई स्कूली छात्रों तथा आम लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है,बीते 16 जुलाई को ही नगर के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के चार वर्षीय बालक शिवांश को बाइक से घर ले जा रहें विजय पिता एकनाथ कपले की नगर के शिव मंदिर के पास इस मुख्य सडक़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने रोंदने से इन दोनों की दर्दनाक मौत हो चुकी है,छात्रों तथा आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते ही जिला कलेक्टर नीरज वशिष्ठ द्वारा बीते 26 जुलाई 2026 को ही आदेश जारी कर नगर में सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक के लिए भारी भरकम वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध्द लगा दिया है,जिससे नगर में सडक़ दुर्घटनाओं पर पूरी तरह नियंत्रण लग चूका है,जिससे सभी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहें है।
ट्रकों एवं खनिज के डंफरों को नगर में आने की मिलेंगी छूट
लेकिन नगर के कुछ चुनिंदा व्यापारियों द्वारा इस नौ एंट्री के चलते इनका व्यवसाय प्रभावित होने की बात कहते हुए नो एंट्री में छूट देंने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रशासन पर दबाव बनाया जा रहा है,सूत्रों की माने तो प्रशासन द्वारा अब इन व्यापारियों को संतुष्ठ कराने के लिए वर्षों से नगर में संचालित स्कूलों के लगने तथा छुट्टी होने के टाइमिंग में ही परिवर्तन करने का खाका बना लिया है,और जल्दी ही इस पर आदेश भी जारी किए जाएंगे,जिसके बाद दोपहर में इन व्यापारियों के भारी भरकम माल वाहक ट्रकों तथा खनिज से लद्दे डंफरों को भी नगर की सडक़ोंं पर दौडऩे की छूट दी जाएंगी।
अभिभावक होंगे परेशान
सूत्रों की माने तो स्कूल के शुरू तथा छुट्टी होने के समय में परिवर्तन करने से जहां एक और छात्रों की पढाई प्रभावित होंगी, जिससे निश्चित ही उनके परीक्षा परिणामों के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य पर असर पड़ेगा,वहीं अब अभिभावकों को भी अपने-अपने बच्चों को स्कूल से घर लाने ले जाने में भी भारी परेशानियों को सामना करना पडेंग़ा।
अब दो पाली में संचालित होंगे स्कूल
सूत्रों की माने तो अब सभी स्कूलों को दो पाली में संचालन करना होगा,जिसमें सुबह की पाली में 7:30 बजे से 10:30 बजे तक नर्सरी से लेकर कक्षा पांचवी तक के छात्रों के लिए तो वहीं दूसरी पाली में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 वे तक के छात्रों के लिए सुबह 10:40 बजे से 4:30 बजे तक स्कूल लगेंगे।

Next Post

शांतिग्राम टाउनशिप के सामने फिर धंसी सीवरेज

Sat Aug 8 , 2026
सिंगरौली : नगर निगम के वार्ड क्रमांक 42 अंतर्गत बिलौंजी क्षेत्र में गनियारी की सीमा से लगे शांति ग्राम टाउनशिप के समीप आज सुबह सीवरेज कार्य से सड़क का हिस्सा फिर धंस गया। करीब 15 दिन पहले भी इसी स्थान पर सड़क धंसने की घटना सामने आई थी। दोबारा सड़क […]

You May Like