नैपीडॉ, 21 अक्टूबर (वार्ता) म्यांमार की सेना ने रविवार को करेन राज्य की स्वे ताव गॉन पहाड़ी पर दोबारा कब्ज़ा कर लिया।
इस पहाड़ी पर करेन नेशनल लिबरेशन आर्मी (केएनएलए) के नेतृत्व वाले लड़ाकों का कब्जा था, लेकिन रविवार को सेना के साथ मुठभेड़ में उनके पीछे हटने पर मजूबर होना पड़ा।
जुंटा के अनुसार, रणनीतिक महत्व की इस पहाड़ी से केएनएलए ‘ले के काव’ शहर पर आसानी से नजर रख पा रही थी, लेकिन अब यह इलाका उनके हाथों से चला गया है। जुंटा का इस शहर के अधिकांश हिस्सों पर कब्जा हो गया है। केएनएलए और उसके सहयोगियों ने पिछले साल अक्टूबर में इस शहर पर कब्ज़ा कर लिया था।
फरवरी 2021 में जुंटा द्वारा म्यांमार में तख्ता पलट के बाद से ही विभिन्न प्रांतों में कई संगठन जुंटा के खिलाफ लड़ रहे हैं और देश में लोकतंत्र की बहाली की मांग कर रहे हैं।
Next Post
अरमानी समूह ने ग्यूसेप मार्सोची को अपना नया सीईओ नियुक्त किया
Tue Oct 21 , 2025
रोम, 21 अक्टूबर (वार्ता) इटली की मशहूर कंपनी अरमानी ने फैशन क्षेत्र के दिग्गज ग्यूसेप मार्सोची को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कंपनी ने बताया कि उसने अपने संस्थापक जियोर्जियो अरमानी के पिछले महीने 91 वर्ष की आयु में निधन के बाद श्री मार्सोची को अपना […]

You May Like
-
12 months ago
विलुप्त हो रहे गिद्धों की खोजबीन करेगा वन विभाग
-
5 months ago
पुरानी इटारसी में विश्वकर्मा जयंती पर हुआ हवन पूजन
-
5 months ago
राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम
