जबलपुर: हनुमानताल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग कॉलेज छात्रा के साथ शोहदे ने सरेराह छेड़छाड़ कर दी। मामले की जानकारी लगते ही परिजन और आक्रोशित जन थाने पहुंच गए और हंगामा करते हुए आरोपित की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने आक्रोशिजनों को समझाइश दी और एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद हंगामा शांत हुआ।
पुलिस के मुताबिक मदार छल्ला हनुमानताल निवासी 17 वर्षीय किशोरी कॉलेज छात्रा है। शनिवार को जब वह कॉलेज से लौट रही थी तभी रास्ते मेें सिंधी कैम्प निवासी समीर ने उसका रास्ता रोक लिया और उसका हाथ पकडक़र सरेराह छेड़छाड़ करने लगा साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता किसी तरह युवक के चंगुल से छूटकर निकली और घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर छेड़छाड़, पोस्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
