जबलपुर: ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत आरपीएफ ने जबलपुर स्टेशन से 7 निराश्रित बालक और बालिकाओं का रेस्क्यू किया। जिन्हेें बाल गृह और जागृति रेल्वे स्टेशन के पास सुपुर्द किया गया।आरपीएफ जबलपुर पोस्ट प्रभारी रजीव खारब ने बताया कि जबलपुर स्टेशन पर अनाधिकृत रूप से भिक्षा मांगने वाले निराश्रित सात बालक और बच्चियों का शनिवार को सहा. उप निरीक्षक धीरज कुमार, आरक्षक अरुण यादव, महिला आरक्षक सोनम रघुवंशी के साथ रेस्क्यू किया गया, इसके बाद उक्त बालक और बच्चियों का चिकित्सी परीक्षण व अन्य कागजी कार्यवाही करने के बाद सीडब्ल्यूसी कमेटी के समक्ष पेश किया गया।
यहां भेजे गए बच्चे
कमेटी द्वारा दो बालकों को शासकीय बाल गृह गोकलपुर और चार बालिकाओं लाडली बसेरा बालिका गृह विजय नगर और एक बालक को जागृति रेलवे स्टेशन के पास मैं सुपुर्द कराया गया। सभी बालक और बालिकाओं को पुनर्वास के लिए भेजा गया है।
पांच साल से लेकर पंद्राह वर्षीय बच्चे मांग रहे थे भिक्षा:
रेल्वे स्टेशन में भिक्षा मांगने वालों पांच साल से लेकर पंद्राह वर्षीय बच्चे शामिल थे। ये बच्चे नाला मोहल्ला इटारसी जिला नर्मदापुरम के रहने वाले थे। इन बच्चों में 6, 8, 9, 11, 13 वर्षीय बालक और बालिकाएं भी शामिल हैं।
