राशिफल-पंचांग : 01 जनवरी 2026

पंचांग 01 जनवरी 2026:-

रा.मि. 11 संवत् 2082 पौष शुक्ल त्रयोदशी गुरूवासरे रात 8/29, रोहिणी नक्षत्रे रात 9/30, शुभ योगे शाम 4/11, कौलव करणे सू.उ. 6/46, सू.अ. 5/14, चन्द्रचार वृषभ, पर्व- प्रदोष व्रत, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0.

——————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 01 जनवरी 2026
वर्ष क प्रारंभ में नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, अधिनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा, वर्ष के मध्य में सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी, व्यवसाय में वृद्धि होगी, आर्थिक लाभ होगा, उतावलेपन में लिये गये निर्णय हानिकारक रहेंगे, आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें, मित्र के सहयोग से उदासीनता दूर होगी।

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को आर्थिक लाभ का योग है, व्यवसाय में वृद्धि होगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों की सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अधिनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को उतावलेपन पर लिया गया निर्णय हानिकारक रहेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों के लिये व्यक्तित्व में विकास होगा, आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें।

——————————————————-

आज का भविष्य- गुरूवार 01 जनवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक भावुक अपनी मनमर्जी का मालिक होगा. कोमल शरीर वाला होगा, 5 वर्ष की आयु तक स्वास्थ्य में कुछ नरमीं रहेगी, कम बोलेगा पर जो भी बोलेगा वह अपनी बुद्धिमानी से परिपूर्ण रहेगी. 35 वर्ष की आयु के बाद अच्छी उन्नति करेगा. पिता का भक्त होगा.

——————————————————-

मेष- नए संपर्क केरिअर बनाने में सहायक रहेंगे, व्यापारिक प्रतिस्पर्धा बनी रहने से तनाव रहेगा, वैभवविलासिता की वस्तुओं का संचय होगा, आजीविका के प्रयास सफलहोंगे.

वृषभ- निजी कार्यों को टालने से समस्या हो सकती है, संपत्ति संबंधी विवाद सुलझने के आसार हैं, जो भी मिल जाये उसी में संतोष रहेगा. यश प्राप्त होगा.

मिथुन- पारिवारिक मामलों में बाहरी दखल से समस्या बढ़ सकती है, मित्र व कुटुम्बियों के संबध्ंा में मधुरता रहेगी, जोड़तोड़ के कामकाज सफल होगा, परिश्रम अधिक रहेगा.

कर्क- बुजुर्गो के व्यवहार से खिन्नता होगी, उच्च अध्ययन में बेहतर परिणाम मिलेंगे. कामकाज के प्रति लगन, निष्ठा की रूचि रहेगी. कार्य पूरे होने का हर्ष होगा.

सिंह- संतान को भाग्योदय के अवसर मिलेंगे, मेहनत का भरपूर लाभ होगा, आय व्यय समान रहेगा, पेट संबंधी विकार होगा, खानपान पर संयम रखें.

कन्या- मनमौजी रवैया तरक्की में बाधक हो सकता है, नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ेगी, राजकीय कार्यों में समाधान होगा, मागंलिक कार्य में खर्च होगा.

तुला- पुकर्क मुश्किलें दूर हो सकती है, जरूरतमंदों की मदद करके खुशी होगी, साधनों की अनुकूलता रहेगी, लाभदायक अवसर मिलेंगे, विवादों को टालना हितकर रहेगा.

वृश्चिक- आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे, आपके खुले विचारों की सहकर्मी आलोचना करेंगे, नये कामकाज की शुरूआत हो सकती है, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

धनु- जिद में आकर आप गलत फैसला ले सकते हैं, भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च होगा, शादी विवाह के कार्यों में खर्च होगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

मकर- तय कार्यक्रम में बदलाव से समस्या हो सकती है, बिखरे कार्यों का समेटने में मित्रों की मदद मिलेगी, राजकीय कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

कुम्भ- कार्य को समय पर निपटाने की आदत डालें, सफलता मिलेगी, अधिकार में वृद्धि होगी, मान प्रतिष्ठा मिलेगी, अतिथि वृश्चिकमन हो सकता है.

मीन- स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, कामकाज के सिलसिले में यात्रा संभव है, किसी समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा, सुख सुविधाओ ंमें वृद्धि होगी, विवादों को टालें.

——————————————————-

व्यापार-भविष्य:

पौष शुक्ल त्रयोदशी को रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चंादी, रूई के भाव में तेजी होगी, गेहूं, जौ, चना, चांवल, जूट, पाट बारदान के भाव में मंदी होगी. गुड, शक्कर घी तेल कपास के भाव में नरमीं रहेगी. भाग्यांक 1521 है.

——————————————————-

Next Post

‘नागरिक मौतों के पीछे तंत्र की लापरवाही

Thu Jan 1 , 2026
इंदौर, जिसे हम बार-बार ‘देश का सबसे स्वच्छ शहर’ कहकर गर्व महसूस करते हैं,आज उसी शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र से जो करुण चीखें उठी हैं, वे केवल एक स्थानीय त्रासदी की नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की क्रूर संवेदनहीनता की गवाही देती हैं. दूषित पानी पीने से 12 लोगों की मौत और […]

You May Like